Home Political परीक्षा हॉल में नजर आए पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी,...

परीक्षा हॉल में नजर आए पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, जानिए किस विषय की दे रहे थे परीक्षा

24
0
परीक्षा हॉल में नजर आए पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, जानिए किस विषय की दे रहे थे परीक्षा
परीक्षा हॉल में नजर आए पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, जानिए किस विषय की दे रहे थे परीक्षा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को एक अलग वजह से सुर्खियों में रहे। एक ओर दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक चल रही थी, वहीं चन्नी चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में अपनी परीक्षा देने पहुंचे।

चन्नी इन दिनों पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्टग्रेजुएशन कर रहे हैं और बुधवार को उनकी अंतिम परीक्षा थी। परीक्षा में शामिल होने के चलते वह दिल्ली में आयोजित CWC की बैठक में हिस्सा नहीं ले सके।

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की दे रहे हैं परीक्षा

चरणजीत सिंह चन्नी ने पहले ही स्पष्ट किया था कि उनकी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की अंतिम परीक्षा है। इसी वजह से वह कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं जा पाए।

उनका एडमिट कार्ड भी सामने आया था, जिसमें परीक्षा की तारीख दर्ज थी। चन्नी का कहना है कि वह पंजाब के प्रशासनिक ढांचे और नीतिगत सुधारों को बेहतर तरीके से समझने के लिए लगातार अध्ययन कर रहे हैं।

भूपेश बघेल ने किया चन्नी का बचाव

चन्नी के CWC बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठे तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल उनके समर्थन में नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर चन्नी अपनी परीक्षा देने गए हैं तो इसमें गलत क्या है?

परीक्षा के बाद PhD करने की भी तैयारी

चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि वह पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लोक नीति सुधारों के विषय पर एक और PhD करने की योजना बना रहे हैं।

चन्नी पहले ही पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से राजनीति विज्ञान में PhD कर चुके हैं। उनका कहना है कि वह पंजाब सरकार के प्रशासन में नीतिगत सुधारों पर काम करना चाहते हैं, ताकि राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने में मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रशासनिक और नीतिगत ढांचे में सुधार को लेकर उनका अध्ययन लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here