Home Political पंजाब पुलिस और BSF की बड़ी सफलता: फिरोज़पुर में 44.5 किलोग्राम हेरोइन...

पंजाब पुलिस और BSF की बड़ी सफलता: फिरोज़पुर में 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम आइस बरामद, नशा तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम

31
0
Drugs seizure in ferozpur Punajab
Punjab Police DGP, CM Bhaghwant Singh Mann

फिरोज़पुर:पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (CI) फिरोज़पुर और सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। दोनों एजेंसियों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की बड़ी तस्करी की कोशिश को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम आइस ड्रग (मेथम्फेटामाइन) की विशाल खेप बरामद की है।

संयुक्त सर्च ऑपरेशन में मिली सफलताकाउंटर इंटेलिजेंस फिरोज़पुर को सीमा पार से नशीले पदार्थों की खेप लाए जाने का विशिष्ट इनपुट मिला था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने फिरोज़पुर जिले के गांव गजनीवाला (Village Gajniwala) के खेतों में संयुक्त कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया।

गहन तलाशी के दौरान खेतों में छिपाकर रखी गई हेरोइन और आइस ड्रग की खेप को जब्त कर लिया गया।मामला दर्ज, आगे-पीछे के नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिसइस संबंध में फाजिल्का स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सैल (SSOC) पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (स्थानीय सप्लायरों और प्राप्तकर्ताओं) का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। साथ ही सीमा पार बैठे आकाओं और उनके भारतीय सहयोगियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती इलाकों में सख्त चौकसी रखी जा रही है और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा नारको-क्राइम के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here