Home India Bhagwant Mann सरकार का बड़ा ऐलान, Valmiki Tirath Sthal के विकास पर...

Bhagwant Mann सरकार का बड़ा ऐलान, Valmiki Tirath Sthal के विकास पर खर्च होंगे ₹17.72 करोड़

9
0
भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल राम तीर्थ अमृतसर के विकास की योजना
भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल राम तीर्थ अमृतसर के विकास की योजना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को महारishi भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस पवित्र स्थल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए World-Class Tourist Destination के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2026-27 में तीर्थ स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण पर ₹17.72 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि विकास कार्यों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल की विरासत को संरक्षित करना है।

मुख्य मंदिर से लेकर सरोवर तक होगा विकास

भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर कई सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इनमें मुख्य मंदिर का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण, नया साउंड सिस्टम, CCTV कैमरे और पवित्र सरोवर से जुड़े कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और मंदिर व सराय में एयर कंडीशनिंग की सुविधा पर भी काम किया जा रहा है। इन कार्यों पर करीब ₹2.60 करोड़ खर्च होने की जानकारी दी गई है।

रात में रोशनी से और भव्य दिखेगा तीर्थ स्थल

तीर्थ स्थल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फसाड लाइटिंग भी लगाई गई है। इससे रात के समय पूरे धार्मिक परिसर को आकर्षक और भव्य स्वरूप मिलेगा।

सरकार के अनुसार इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है।

2024 में ₹25 करोड़ से तैयार हुआ था Panorama

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में ₹25 करोड़ की लागत से महारishi भगवान वाल्मीकि जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित Panorama श्रद्धालुओं को समर्पित किया गया था।

यह Panorama भगवान वाल्मीकि जी के जीवन, उनके विचारों और मानवता के लिए दिए गए संदेश को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

धार्मिक संस्थानों को लेकर CM भगवंत मान का बयान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि धार्मिक संस्थानों का संचालन धार्मिक और विद्वान लोगों के हाथों में होना चाहिए और इनमें अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती पर हर तरह का बीज पनप सकता है, लेकिन नफरत का बीज कभी नहीं पनप सकता।

तीर्थ यात्रा योजना से श्रद्धालुओं को सुविधा

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का भी जिक्र किया। इसके तहत श्रद्धालुओं को अमृतसर के भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने लोगों से महारishi भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और समानता, भाईचारे, मानवता तथा सद्भाव को मजबूत करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here