Home Entertainment ‘मुझे कोई खरीद नहीं सकता’, चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव ने...

‘मुझे कोई खरीद नहीं सकता’, चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव ने कही दो टूक बात

32
0
'मुझे कोई खरीद नहीं सकता', चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव ने कही दो टूक बात
'मुझे कोई खरीद नहीं सकता', चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव ने कही दो टूक बात

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपने चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में हैं। इस साल की शुरुआत में उन्हें इस मामले में कुछ समय जेल भी जाना पड़ा था। बाद में शिकायतकर्ता को रकम का एक हिस्सा चुकाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी उनका समर्थन किया था।

अब राजपाल यादव ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर आने के बावजूद उनके स्टारडम और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

कर्ज और पैसों को लेकर क्या बोले राजपाल?

ANI के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि वह अपने करियर को लेकर बेहद गंभीर हैं और खुद को भारतीय सिनेमा का एक आर्ट स्टूडेंट मानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पिछले 30-40 सालों में किसी का पैसा उन पर बकाया है, तो वह उसे उसके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लेते हैं।

अभिनेता ने यह भी सवाल उठाया कि आर्थिक मुश्किलों के आधार पर किसी कलाकार के पूरे करियर और व्यक्तित्व को कैसे आंकना सही हो सकता है।

‘हर एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी खिंचवाता हूं’

राजपाल यादव ने अपने स्टारडम का जिक्र करते हुए कहा कि मुश्किल समय हो या अच्छा दौर, लोगों का प्यार उनके साथ बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वह आज भी एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें 5 करोड़, 10 करोड़, 100 करोड़ या 250 करोड़ रुपये देकर भी कोई नहीं खरीद सकता, क्योंकि वह बचपन से ही कला के प्रति समर्पित रहे हैं। राजपाल के मुताबिक, उनके लिए पैसा नहीं बल्कि कला सबसे ऊपर है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे राजपाल यादव

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव को हाल ही में भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल में देखा गया था। अब वह प्रियदर्शन की आगामी फिल्म हैवान में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास सलमान खान की एक अपकमिंग फिल्म भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here