Home India सोनिया गांधी बोलीं- ‘अब मेरी बारी’, किताब में बताएंगी अपनी कहानी; राजीव...

सोनिया गांधी बोलीं- ‘अब मेरी बारी’, किताब में बताएंगी अपनी कहानी; राजीव गांधी को लेकर भी खुलासा

9
0
Congress leader Sonia Gandhi speaking about her upcoming book and Rajiv Gandhi
Congress leader Sonia Gandhi speaking about her upcoming book and Rajiv Gandhi

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। किताब के रिलीज होने से पहले सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी किताब और उसमें शामिल अनुभवों को लेकर खुलकर बात की है।

सोनिया गांधी ने कहा कि कई दशकों तक दूसरे लोग उनकी कहानी अपने नजरिए से बताते रहे, लेकिन अब वह खुद अपनी कहानी लोगों के सामने रखने जा रही हैं।

उन्होंने कहा, “जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है। आखिर, इतने दशकों तक दूसरे लोग मेरी कहानी सुनाते रहे हैं, अब मेरी बारी है।”

‘बहुत कुछ सही नहीं लिखा गया’

किताब को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उनके बारे में वर्षों से बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन उसमें कई बातें सही नहीं थीं। उनके मुताबिक कई चीजों को गढ़ा गया और अलग-अलग तरीके से प्रस्तुत किया गया।

सोनिया ने बताया कि जब उनके पति राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा गया था, तब वह इसके पूरी तरह खिलाफ थीं।

उन्होंने कहा कि उस समय उनके मन में यह विचार आया कि उनके बारे में पहले ही बहुत कुछ लिखा जा चुका है और ऐसे में अपनी कहानी को तथ्यों के साथ खुद सामने रखना जरूरी है।

‘ये मेरा वर्जन नहीं, मेरी स्टोरी है’

सोनिया गांधी ने अपनी किताब को लेकर कहा कि यह केवल उनका कोई अलग ‘वर्जन’ नहीं है, बल्कि उनकी अपनी कहानी है।

उन्होंने माना कि किताब पढ़ने के बाद लोगों का उनके प्रति नजरिया बदल सकता है। कुछ लोग उनके बारे में अपनी राय बदल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों की सोच उनके प्रति और नकारात्मक भी हो सकती है।

सोनिया ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति की कहानी सामने आती है तो उसके साथ चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं होना स्वाभाविक है।

राजीव गांधी से प्रेम कहानी का भी जिक्र

सोनिया गांधी ने 24 अक्टूबर को शेयर किए गए पोस्ट में अपनी और राजीव गांधी की प्रेम कहानी का भी जिक्र किया था।

उन्होंने बताया था कि दोनों की प्रेम कहानी कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां से शुरू हुई थी। सोनिया के मुताबिक, राजीव और उन्होंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई थी।

अब 10 नवंबर को किताब के जरिए सोनिया गांधी उस दौर की अपनी यादों और अनुभवों को पाठकों के साथ साझा करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here