कोच्चि से अबू धाबी जा रही Air India Express की फ्लाइट IX 415 को उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद तकनीकी खराबी के चलते वापस कोच्चि लौटना पड़ा। विमान में इंजन से जुड़ी समस्या सामने आने के बाद कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
जानकारी के मुताबिक, यह विमान बोइंग 737 था और अबू धाबी के लिए उड़ान भर चुका था। करीब 50 मिनट की उड़ान के बाद विमान लगभग 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी पायलट और को-पायलट ने इंजन नंबर 1 में तेल की मात्रा तेजी से कम होने की बात नोटिस की।
इंजन का ऑयल प्रेशर पहुंचा डेंजर जोन में
विमान के इंजन में तेल की मात्रा कम होने के साथ ही ऑयल प्रेशर भी चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया। स्थिति को देखते हुए क्रू ने इंजन नंबर 1 को बंद करने का फैसला लिया।
इसके बाद विमान को अबू धाबी ले जाने के बजाय वापस कोच्चि लाने का निर्णय किया गया। विमान की कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
क्रू ने की FORDEC जांच
तेल की मात्रा में कमी सामने आने के बाद विमान के क्रू ने FORDEC जांच की। स्थिति का आकलन करने के बाद क्रू ने अबू धाबी की ओर यात्रा जारी रखने के बजाय कोच्चि लौटना उचित समझा।
इस फैसले के बाद विमान को वापस कोच्चि लाया गया और सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया।
आखिर विमान में तेल की समस्या क्यों आई?
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि विमान के इंजन में तेल की मात्रा अचानक क्यों कम हुई और ऑयल प्रेशर डेंजर जोन में कैसे पहुंचा?
इस तकनीकी समस्या की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के कारणों की जांच के बाद ही इसकी वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
यात्रियों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता
बीच हवा तकनीकी समस्या सामने आने के बाद क्रू ने स्थिति का आकलन किया और विमान को वापस कोच्चि लाने का फैसला किया। विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराए जाने के बाद बड़ा हादसा टल गया।






















