Home Political ‘अंदर राम-राम, बाहर मछली की दावत’, सीएम योगी का अजय राय पर...

‘अंदर राम-राम, बाहर मछली की दावत’, सीएम योगी का अजय राय पर हमला, बोले- ‘गिरगिट भी शरमा जाए’

63
0
‘अंदर राम-राम, बाहर मछली की दावत’, सीएम योगी का अजय राय पर हमला, बोले- ‘गिरगिट भी शरमा जाए’
‘अंदर राम-राम, बाहर मछली की दावत’, सीएम योगी का अजय राय पर हमला, बोले- ‘गिरगिट भी शरमा जाए’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा हमला बोला है। रायबरेली दौरे के दौरान सीएम योगी ने अजय राय के अयोध्या में हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद आयोजित मछली भोज को लेकर सवाल उठाए और इसे कांग्रेस के ‘दोहरे आचरण’ से जोड़ दिया।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आचरण लोगों ने देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय राय हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और इसके बाद बाहर जाकर मछली की दावत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्हें मछली खानी थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा सकते थे, लेकिन मंदिर में दर्शन के बाद ऐसा करना उनके मुताबिक दोहरे आचरण को दर्शाता है।

‘गिरगिट भी शरमा जाए’

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ नेता राम-राम का जाप करते हैं और बजरंग बली के सामने दंडवत होते हैं, जबकि दूसरी तरफ बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘इनके सामने गिरगिट भी शरमा जाए।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आचरण को लेकर एक मर्यादा होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के धार्मिक आयोजनों में शामिल होने और उसके बाद उनके दूसरे व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए।

अजय राय के पुराने बयानों का भी किया जिक्र

सीएम योगी ने अपने संबोधन में अजय राय से जुड़े पुराने घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय राय के भाई की हत्या एक माफिया ने की थी, लेकिन अजय राय ने उस माफिया के खिलाफ आवाज उठाने के बजाय उसके सामने झुकने का काम किया।

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी सरकार आने के बाद प्रदेश में माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया। उन्होंने पिछली सरकारों पर उत्तर प्रदेश को ‘माफिया प्रदेश’ बनाने का आरोप भी लगाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में आयोजित मछली भोज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here