Home Entertainment ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने गर्लफ्रेंड तमन्ना संग...

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने गर्लफ्रेंड तमन्ना संग की सगाई, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

87
0
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने गर्लफ्रेंड तमन्ना संग की सगाई, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने गर्लफ्रेंड तमन्ना संग की सगाई, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहसिन खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। एक्टर ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड तमन्ना के साथ सगाई कर ली है। मोहसिन ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी साझा की।

इंटीमेट सेरेमनी में हुई सगाई

मोहसिन खान और तमन्ना की सगाई एक निजी और खास समारोह में हुई। सामने आई तस्वीरों में दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मोहसिन ने इस खास मौके के लिए ब्लैक सूट, व्हाइट शर्ट और रेड टाई पहनी थी, जिसमें वह काफी स्मार्ट नजर आए।

वहीं, तमन्ना ने सगाई समारोह के लिए हल्के पिंक रंग का खूबसूरत आउटफिट चुना। उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ अपना लुक पूरा किया।

रेड गाउन में भी नजर आईं तमन्ना

सगाई समारोह के दौरान तमन्ना का एक और ग्लैमरस लुक भी देखने को मिला। उन्होंने रूबी-रेड मैक्सी गाउन पहना था, जिसके बॉडिस पर बीड्स और सीक्विन वर्क किया गया था। इस आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में कपल की खुशी साफ नजर आ रही है। एक तस्वीर में दोनों हाथों में फूलों का खूबसूरत बुके लिए कैमरे के सामने पोज देते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में तमन्ना अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।

फैंस ने दीं जमकर बधाइयां

मोहसिन खान के सगाई की खबर सामने आते ही उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं।

मोहसिन खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका का किरदार निभाकर खास पहचान बनाई थी। शो में उनकी और शिवांगी जोशी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

फिलहाल मोहसिन और तमन्ना की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और फैंस इस कपल को उनकी नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here