Home India ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश और 6.31 लाख Jobs! पंजाब सरकार ने...

₹1.89 लाख करोड़ का निवेश और 6.31 लाख Jobs! पंजाब सरकार ने Industry के लिए लॉन्च किए दो बड़े Portal

15
0
Punjab CM Bhagwant Mann launches HUNAR Punjab and Fast-Track Punjab investment portals
Punjab CM Bhagwant Mann launches HUNAR Punjab and Fast-Track Punjab investment portals

पंजाब सरकार ने राज्य में industrial investment और employment को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने HUNAR Punjab और Fast-Track Punjab नाम से दो नए portals की शुरुआत की है।

इन दोनों प्लेटफॉर्म का फोकस अलग-अलग है। जहां HUNAR Punjab का उद्देश्य कंपनियों को skilled manpower से जोड़ना है, वहीं Fast-Track Punjab के जरिए investors को approvals और financial incentives से जुड़ी सुविधाएं एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देने की योजना है।

Investors के लिए 45 दिन की Approval व्यवस्था

Fast-Track Punjab Portal को निवेशकों के लिए single-window interface के तौर पर विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, पोर्टल के जरिए आवेदन करने वाले investors को जरूरी approvals 45 दिनों के भीतर देने की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा portal पर उपलब्ध Financial Incentives Module यानी Passbook के माध्यम से निवेशक अपने लिए उपलब्ध financial incentives की जानकारी और उनकी स्थिति को track कर सकेंगे।

HUNAR Punjab से कंपनियों को मिलेगा Skilled Talent

दूसरी ओर, HUNAR Punjab को industry और युवाओं के बीच talent bridge के तौर पर तैयार किया गया है।

कंपनियां इस portal पर उपलब्ध skilled युवाओं की जानकारी हासिल कर सकती हैं और recruitment प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती हैं। सरकार के मुताबिक करीब 1,750 institutions पहले ही इस platform से जुड़ चुके हैं।

Portal पर मुख्य रूप से चार क्षेत्रों पर काम किया जाएगा:

  • Institute Discovery
  • Hiring & Placements
  • Internship & Industrial Training
  • Industry-Institute Collaboration

पंजाब में ₹1.89 लाख करोड़ निवेश का दावा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब में करीब ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश आया है। उनके मुताबिक इस निवेश से 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।

सरकार का कहना है कि नए portals के जरिए investment process को ज्यादा transparent बनाया जाएगा और उद्योगों को skilled workforce उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

सरकार का फोकस—Punjab में ही मिले रोजगार

भगवंत मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब के युवाओं को राज्य के भीतर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पंजाब की skilled workforce को पंजाब में ही opportunities मिलें और वह राज्य के economic growth में योगदान दे।

Industries and Investment Promotion Minister Aman Arora ने भी कहा कि विभाग की पूरी functioning को digital बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि investment projects की approval प्रक्रिया में अनावश्यक बाधाएं कम हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here