केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक हालिया बयान को लेकर देश के राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई थीं। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा था कि वे अब ज्यादा काम नहीं कर सकते और नई पीढ़ी को मौका दिया जाना चाहिए। हालांकि, इन अटकलों पर लगाम लगाते हुए उनके कार्यालय ने औपचारिक स्पष्टीकरण जारी किया है और इन खबरों को खारिज किया है।
क्या था नितिन गडकरी का मूल बयान?नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 69 वर्षीय नितिन गडकरी ने कहा था, “मैं पिछले 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में लगातार काम कर रहा हूं। मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन अब मैं पहले जितना काम नहीं कर सकता। अब नई पीढ़ी को काम संभालने का मौका दिया जाना चाहिए और पुरानी पीढ़ी को केवल मार्गदर्शन करना चाहिए।”




























