Home Political दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से की पिटाई

दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से की पिटाई

38
0
दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से की पिटाई
दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से की पिटाई

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। मुकुंदपुर की जनता विहार कॉलोनी में बिना दस्तावेज मिली एक बाइक को थाने ले जाने से नाराज बाइक मालिक और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के साथ-साथ ईंट-पत्थर और डंडों से भी हमला किया।

चेकिंग के दौरान बाइक जब्त करने पर हुआ विवाद

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना 22 अगस्त को दोपहर करीब 3:30 बजे की है। पुलिसकर्मी इलाके में नियमित पेट्रोलिंग और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक को दस्तावेज नहीं होने के कारण जब्त किया गया।

बाइक को थाने ले जाने की कार्रवाई से नाराज उसके मालिक और एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।

मिर्च पाउडर और डंडों से हमला

आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिसकर्मियों की मदद के लिए पहुंचे हेड कांस्टेबल टीनू पर भी कथित तौर पर हमला किया गया।

इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें हेड कांस्टेबल दिनेश के सिर में चोट आई है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

17 साल के नाबालिग को पकड़ा गया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में FIR नंबर 537/26 दर्ज की गई है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, मामले में फरार मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज को इलाके का बदमाश (BC) बताया गया है। उसके खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें दो मामले NDPS एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here