पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में भगवंत मान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की है कि आगामी सितंबर माह के मध्य तक 100 विश्व स्तरीय ‘पी.आर.टी.सी. जूनियर’ (मिडी बसें) पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के बेड़े में आधिकारिक रूप से शामिल कर ली जाएंगी। आयशर द्वारा तैयार की जा रही ये बसें ग्रामीण इलाकों में सफर को और अधिक सुगम बनाएंगी।20 वर्षों का सबसे बड़ा बेड़ा विस्तार: जुड़ेंगी 1,279 नई सरकारी बसेंचंडीगढ़ में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य सरकार सार्वजनिक परिवहन को नया स्वरूप देने के लिए कुल 1,279 नई बसें बेड़े में शामिल कर रही है।इससे सरकारी बसों की कुल संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी।यह पिछले 20 वर्षों में सरकारी बस बेड़े का सबसे बड़ा विस्तार है।बैठक में सचिव परिवहन वरुण रूजम, एमडी पनबस राजीव कुमार गुप्ता, और एमडी पीआरटीसी मनीषा राणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।ट्रांसपोर्ट माफिया का शिकंजा टूटा, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए प्रीमियम बसेंपरिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्ट माफिया के शिकंजे को पूरी तरह तोड़ दिया है। प्रवासी भारतीयों, अंतरराष्ट्रीय और आम यात्रियों की सुविधा के लिए जालंधर और लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम वोल्वो एयरपोर्ट बसें शुरू की गई हैं, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। इसके साथ ही पीआरटीसी और पनबस की वित्तीय स्थिति को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।





















