नई दिल्ली के भारतीय वायु सेना ऑडिटोरियम में शूट किया गया यह खास एपिसोड ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के सितारों और कहानी से प्रेरणा देने वाले भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारियों एवं उनके परिवारों को एक साथ लाता है, जहाँ हंसी, संगीत और श्रद्धांजलि से सजी एक यादगार शाम देखने को मिलेगी
IG: https://www.instagram.com/p/Db72ic4kQiM/
*मुंबई, 12 अगस्त 2026:* 15 अगस्त को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारियों के बीच, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की कास्ट ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड में एक साथ नजर आएगी, जहाँ भारत के एयर वॉरियर्स के साहस, बलिदान और जज़्बे को सलाम किया जाएगा।
इस शाम को और भी खास बनाते हुए, इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग नई दिल्ली स्थित भारतीय वायु सेना ऑडिटोरियम में की गई, जहाँ उन वास्तविक नायकों की मौजूदगी रही, जिनकी विरासत आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। इस खास अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, चीफ ऑफ द एयर स्टाफ, और एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ, पूर्व चीफ ऑफ द एयर स्टाफ, शामिल हुए।
गर्मजोशी, हंसी और दिल छू लेने वाले पलों से भरी इस शाम में कपिल शर्मा ने रील और रियल की दुनिया को एक साथ लाते हुए ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की कास्ट — सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दीया मिर्ज़ा, प्राजक्ता कोली, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्णव भसीन और अमृता बागची — के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित अधिकारियों से बातचीत की।

भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच, यह खास एपिसोड ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के असली गोल्डन एरोज़ को दिल से सलाम करता है। साथ ही, दर्शकों के लिए साहस, सौहार्द और सेवा के अटूट जज़्बे का जश्न मनाती एक मनोरंजक और भावुक कर देने वाली शाम लेकर आता है।
7 अगस्त को प्रीमियर के बाद ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 में शामिल हुआ और वर्तमान में 11 देशों में ट्रेंड कर रहा है। सीरीज़ को दुनिया भर के दर्शकों से व्यापक सराहना मिल रही है। भारत के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में से एक की इसकी रोमांचक और प्रामाणिक प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, जहाँ मिशन के पीछे छिपे साहस, बलिदान और मानवीय कहानियों को जीवंत किया गया है।
*‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड देखना न भूलें, जिसमें ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की स्टार कास्ट नजर आएगी। यह एपिसोड 15 अगस्त 2026 को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा!*




























