Home Entertainment इमरान हाशमी की ‘Gunmaaster G9’ के सेट पर बड़ा हादसा, हवा में...

इमरान हाशमी की ‘Gunmaaster G9’ के सेट पर बड़ा हादसा, हवा में पलटी SUV और एक्टर के बेहद करीब गिरी

12
0
Gunmaaster G9 की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी के करीब पलटी SUV का वायरल वीडियो
‘Gunmaaster G9’ की शूटिंग के दौरान खतरनाक स्टंट में इमरान हाशमी बाल-बाल बचे।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘Gunmaaster G9’ की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक SUV को क्रेन की मदद से हवा में लटकाकर स्टंट किया जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी अचानक पलट गई और नीचे खड़ी वैन पर जा गिरी।

बताया जा रहा है कि यह घटना फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान हुई। SUV जिस तरह से हवा में पलटी, उससे सेट पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी अभिनेता इमरान हाशमी के बेहद करीब पहुंच गई थी।

हालांकि राहत की बात यह है कि इमरान हाशमी को इस घटना में कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। अभी तक फिल्म के निर्माताओं की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि SUV का पलटना पहले से तय स्टंट का हिस्सा था या स्टंट के दौरान तकनीकी गड़बड़ी हुई।

इमरान हाशमी की यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं और इसमें इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here