Home Crime पंजाब CM के साढ़ू अमरदीप ग्रेवाल को ED ने रोका, 5 करोड़...

पंजाब CM के साढ़ू अमरदीप ग्रेवाल को ED ने रोका, 5 करोड़ के कथित रिश्वत मामले में पूछताछ

13
0
ED ने अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका
ED ने अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोककर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह कनाडा से दिल्ली पहुंचे थे।

सूत्रों के अनुसार, अमरदीप ग्रेवाल के खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी था। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद ED की टीम ने उन्हें रोका और बाद में पूछताछ के लिए अपने मुख्यालय ले गई।

5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत से जुड़ा मामला

यह पूरा मामला पंजाब में कथित ट्रांसफर-पोस्टिंग के बदले करीब 5 करोड़ रुपये की रिश्वत से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी मामले में ED वित्तीय लेन-देन और कथित तौर पर विदेश से जुड़े पैसों के एंगल की भी जांच कर रही है।

अमरदीप सिंह ग्रेवाल का नाम मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से जुड़े कथित रिश्वत मामले में पहले भी सामने आया है। हालांकि, इस मामले में ED की ओर से उनकी भूमिका या आरोपों को लेकर विस्तृत आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

कौन हैं अमरदीप सिंह ग्रेवाल?

अमरदीप सिंह ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बताए जाते हैं। उनका संबंध ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से बताया जाता है। इस प्रोडक्शन हाउस से ‘मौजां ही मौजां’ और ‘स्नोमैन’ जैसी पंजाबी फिल्मों का निर्माण जुड़ा रहा है।

‘मौजां ही मौजां’ में गिप्पी ग्रेवाल और बिन्नू ढिल्लों मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेवाल से जुड़े प्रोडक्शन नेटवर्क के विदेशी प्रोडक्शन और रिलीज से संबंधित कनेक्शन भी जांच के दायरे में हैं।

ED की जांच का दायरा बढ़ा

अमरदीप ग्रेवाल को लेकर हुई कार्रवाई के बाद इस कथित रिश्वत मामले में ED की जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। फिलहाल जांच एजेंसी कथित वित्तीय लेन-देन और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here